फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल सियार ने 12 से अधिक लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा बाजार (बलरामपुर)। ग्राम बीरपुर में पागल सियार का आतंक है। सियार ने 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। घायल सीएचसी शिवपुरा में भर्ती हैं। ग्रामीणों ने पागल सियार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार रात ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम बीरपुर में पागल सियार ने अचानक 12 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सियार के आतंक से रात भर ग्रामीण सो नहीं सके हैं। रात भर जागकर ग्रामीण अपने बच्चों व जानवरों की रखवाली करते रहे। पागल सियार ने जुम्मन, बाउर, जयजय राम, अंगनू खां, बूढे़, 16 वर्षीय सोफिया, सीतापति एवं प्रेमकुमार सहित 12 से अधिक लोगों को अपना निशाना बनाया है। इन सभी ग्रामीणों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल सियार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें