गोंडा। गांवों में अब अगर दिन में स्ट्रीट लाइट जलती पाई गई तो इसकी जिम्मेदारी गांव के प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की होगी। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी डीएम डॉ. रोशन जैकब ने दी है। उन्होंने इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को एक पत्र भेजकर इस तरह के मामले पाए जाने पर प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। मंगलवार सुबह डीएम क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बहराइच रोड स्थित जानकीनगर गांव गईं थीं। यहां उन्हें सुबह 10 बजे स्ट्रीट लाइट जलती मिली। बताया गया कि यह क्षेत्र नगर पालिका में नहीं आता है। उन्होंने प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें इसके लिए दंडित किए जाने का निर्देश सीडीओ को दिया।