फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दबंगों से त्रस्त होकर वीर विनय चौक पर आत्महत्या करने पहुंचे शिक्षक नेता को पुलिस ने पकड़ लिया। शिक्षक नेता ने जैसे ही मिट्टी के तेल का गैलन खोला, वैसे ही पुलिस ने झपट्टा मारकर गैलन छीन लिया और उसे गाड़ी में लादकर अपने साथ ले गई। शिक्षक नेता के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ल ने रविवार को दबंगों से त्रस्त होकर सोमवार चार बजे वीर विनय चौराहे पर आत्मदाह करने का पत्र डीएम को दिया था। धर्मेन्द्र का आरोप है कि उनके घर के सामने स्थित सार्वजनिक जमीन व नाली पर दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं। शिकायत करने पर पुलिस काम तो रुकवा देती है, लेकिन पुलिस के जाने के बाद दबंग फिर से निर्माण शुरू कर देते हैं। धर्मेन्द्र ने दबंगों को पुलिस व सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप भी लगाया था तथा यह चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार सायं चार बजे तक दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह वीर विनय चौराहे पर आत्मदाह कर लेंगे। चार बजे तक कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध धर्मेन्द्र आत्मदाह करने वीर विनय चौराहे पर पहुंच गये तथा चौराहे पर खड़े होकर शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सीओ सिटी श्रीशचंद्र, नगर कोतवाल परमहंस यादव व एसओजी प्रभारी मनोज यादव आदि ने धर्मेन्द्र को दबोच लिया और गाड़ी में लादकर अपने साथ ले गए। कोतवाल ने बताया कि धर्मेन्द्र के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें