फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 95.70 लाख डंप, 10 पंचायतें नहीं करा रहीं कार्य

Sun, 22 Jun 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग से मिली धनराशि खर्च करने में झंझरी ब्लॉक की दस ग्राम पंचायतों ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। जिससे गांवों में विकास कार्य रुक गया है। रुपये होने के बावजूद ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। डीपीआरओ ने सभी सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के खाते में राशि होने के बाद भी वे खर्च करने में पीछे हैं। पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग से जो राशि जिले को मिली, वह पूरी खर्च नहीं हो पाई। तीन ग्राम पंचायतों में एक रुपया तक खर्च नहीं किया है। जिससे दस ग्राम पंचायतों के खाते में 95.70 लाख रुपये डंप हैं। झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत खिराभा को 1925383 रुपये मिले थे। जिसमें से एक रुपये भी नहीं खर्च हुए। इसी तरह काजीदेवर को 808857 व बड़गांव में 742514 रुपये नहीं खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही, मधईपुर में 1262422, मोकलपुर में 1176372, सीहागांव में 948853, मथुरा चौबे में 905620, परेड सरकार में 730086, पूरेउदई में 542788 व खोरहंसा में 526725 रुपये डंप हैं। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि इन पंचायतों की ओर से विकास कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने सचिवों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें