फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केवाईसी के नाम पर ओटीपी लेकर खाते से उड़ाए 93 हजार

Fri, 13 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी देने की कीमत एक व्यक्ति को करीब 93 हजार रुपये गंवाकर चुकानी पड़ी। सिंहपुर भेदौरा निवासी श्रीराम मौर्य ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रीराम ने बताया कि उनके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके खाते की केवाईसी अपडेट करनी है। इसके बाद मेसेज भेजकर ओटीपी ले लिया। कुछ देर बाद ही उनके खाते से रकम निकलने का मेसेज आया। पता चला कि खाते से 93,540 रुपये निकाल लिए गए। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से छानबीन कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें