पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में जिला प्रशासन की असली परीक्षा होगी। तरबगंज तहसील क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 28 अक्तूबर को 922 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी। यहां 29 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 अक्तूबर को 922 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी।
तरबगंज तहसील के तरबगंज के अलावा नवाबगंज, वजीरगंज व बेलसर में जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 297 पदों के लिए चुनाव होना होना है।
29 अक्टूबर को 5.64 लाख 157 मतदाता मतदान करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदान के तीन दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है।
सोमवार को सुबह से नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में वाहनों को एकत्र किया जा रहा है। पिछले चुनावों के अनुभवों से जिला प्रशासन इस बार शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।
जिला प्रशासन पहले की तरह किसी तरह से पंचायत चुनाव के आखिरी चरण को निपटाने के लिए अपने सारे उपायों पर काम कर रहा है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को सोमवार को अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया।
कर्मचारियों को पहले की गलतियों के अनुभवों से सीख लेने की नसीहत देते हुए किसी भी तरह की गलती न दोहराने की चेतावनी दी।
प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों ने कर्मचारियों को चेताया कि ड्यूटी से गायब होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। कोई भी कर्मचारी बिना किसी एक्सीडेंटल केस के बिना सूचना दिये पोलिंग बूथ से गायब नहीं होगा।
आखिरी चरण में शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। पोलिंग पार्टियां की रवानगी को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी उपायों पर काम कर रहा है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी गोंडा