फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 92 फीसदी मतदान

Thu, 03 Mar 2016 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य चुनाव में मतदान का इस बार नया कीर्तिमान बना। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी चुनाव में गुरुवार को 92 फीसदी रिकॉर्ड मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर जमकर वोट बरसे। मतदान के बाद दोनों उम्मीदवारों क ा भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इसकी मतगणना छह मार्च को होगी।
विज्ञापन


गोंडा-बलरामपुर के मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव काउंसिल (एमएलसी) चुनाव में सत्ता पक्ष की समाजवादी पार्टी ने पूर्व एमएलसी महफूजुर्रहमान खां व भारतीय जनता पार्टी ने राजेश कुमार सिंह उर्फ डब्बू को मैदान में उतारा था। जिला प्रशासन ने जिले में मतदान के लिए 17 मतदेय स्थल बनाए थे।

गुरुवार को हुए मतदान में 2313 मतदाताओं ने वोट डाले। सभी केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लाइन लग गई थी। मतदान केंद्रों पर महिला वोटरों की काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन


वहीं, विधान परिषद सदस्य चुनाव की प्रेक्षक ने करीब से मॉनीटरिंग की। आयोग की ओर से नामित प्रेक्षक एस सुहेल अली ने भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया।

एमएलसी चुनाव में सत्ता पक्ष के मनकापुर के विधायक बाबू लाल का ही नाम मतदाता सूची से गायब रहा। सूची में नाम न होने से मनकापुर के विधायक बाबूलाल वोट नहीं डाल सके। विधायक मनकापुर ब्लॉक में वोट डालने पहुंचे थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी के पास मौजूद वोटरों की सूची में उनका नाम नहीं मिला। ऐसे में विधायक को वापस लौटना पड़ा।

एमएलसी चुनाव के समय वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो पर पुलिस का मोनोग्राम बना देखकर पुलिस ने सीडीपीओ वीना श्रीवास्तव की गाड़ी को सीज कर दिया।

पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी पर बाल विकास परियोजना अधिकारी वीना श्रीवास्तव सवार थीं। मतदान केंद्र के अंदर गाड़ी ले जाने पर चालक राजकुमार सिंह से कागज लेकर पुलिस ने वाहन का चालान कर दिया।

सीपीडीओ वीना श्रीवास्तव ने बताया कि विकास खंड परिसर में ही कार्यालय होने के कारण वह वाहन से जा रही थीं। प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि चालान कर पुलिस का मोनोग्राम हटवा दिया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें