फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मण्डल के कुन्दुरखी व चिलवरिया चीनी मिल से गन्ना मूल्य रिकबरी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुन्दुरखी व चिलवरिया चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी
विज्ञापन


गोंडा। देवीपाटन मंडल में किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान को लेकर दो डिफाल्टर चीनी मिलों बजाज कुन्दुरखी व चिलवरिया चीनी से गन्ना मूल्य बकाए की रिकवरी करने का आदेश हुआ है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने गोंडा की बजाज कुन्दुरखी व बहराइच की चिलवरिया चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी की है।

गन्ना आयुक्त ने दोनो जिले के जिलाधिकारियों को आरसी आदेश जारी कर दोषी चीनी मिलों से किसानों के बकाए गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए चीनी मिल की सम्पत्तियों से रिकवरी कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में गोंडा के बजाज कुन्दुरखी चीनी मिल पर गन्ना मूल्य व कमीशन मय ब्याज के 29.53 करोड़ रुपये व बहराइच की चिलवरिया चीनी मिल पर गन्ना मूल्य व कमीशन मय ब्याज के 55.50 करोड़ रुपये की बकाएदारी है।

गन्ना पेराई सत्र 2016-17 की इस बकाएदारी के भुगतान को लेकर चीनी मिल के अध्यासियों को गन्ना विभाग व जिला प्रशासन की ओर से कई नोटिस जारी की जा चुकी है,लेकिन मिल अधिकारियों ने दबंगई दिखाते हुए इस पर कोई अमल नही किया।

जिला गन्ना अधिकारी गोंडा पीएन सिंह ने बताया कि उनकी ओर से व जिला प्रशासन की ओर से दोनो चीनी मिलों पर कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। दोनों चीनी मिलों की तरह की अनियमित्ताओं को प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने अब गंभीरता से लिया है।

उन्होंने गोंडा व बहराइच के जिलाधिकारियों को दोनो चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भू-राजस्व की तरह वसूली करने का प्रमाण पत्र जारी किया है। गन्ना आयुक्त ने सभी चीनी मिलों से गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज समेत वसूल कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इनसेट
चीनी मिलों पर बकाएदारी
बजाज कुन्दुरखी 29.53 करोड़
चिलवरिया 55.50 करोड़


इनसेट
देवीपाटन मंडल की बजाज कुन्दुरखी व बहराइच की चिलवरिया चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में डिफाल्टर हैं। कई बार चेतावनी के बावजूद इन चीनी मिलों की ओर पेराई सत्र 2016-17 के गन्ना मूल्य बकाएदारी का भुगतान नही किया। इस पर प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने मिलों से रिकवरी प्रमाण पत्र जारी किया है। अब जिलाधिकारी संबंधित तहसील के अधिकारियों से चीनी मिलों से गन्ना मूल्य भुगतान के लिए मिलों की कुर्की आदि कराने की कार्रवाई करेंगे।
- अमर सिंह, उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें