फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदार होंगी ग्राम पंचायतें, 21.40 करोड़ का बजट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
मालदार होंगी ग्राम पंचायतें, 21.40 करोड़ का बजट आवंटित
विज्ञापन

राज्य सरकार ने आवंटित बजट की पहली किश्त का 5.35 करोड़ रुपये जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिले की ग्राम पंचायतें अब मालदार हो जाएंगी। राज्य सरकार ने जिले की ग्राम पंचायतों के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 का चतुर्थ राज्य वित्त का 21.40 करोड 91 हजार रुपये का बजट आवंटित किया है। इस बजट का भुगतान ग्राम पंचायतों को चार किश्तों में किया जाएगा। इसमें से 5.35 करोड़ 35 हजार 400 रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। इससे अब ग्राम पंचायतों में जहां मरम्मत के कार्यों में तेजी आएगी वहीं नये विकास कार्य भी शुरू किये जाएंगे।
इस बजट का ग्राम पंचायतें 50 प्रतिशत धनराशि मरम्मत कार्य व 50 प्रतिशत बजट की राशि नये विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगी। इस बजट के प्रथम किश्त को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की ओर से ब्लाकों से ग्राम पंचायत निधि खातें में हस्तांतरित करने के निर्देश दिये गये हैं। नये वित्तीय वर्ष के बाद से ग्राम पंचायतों में बजट का सूखा चल रहा था। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब बजट का ईंधन मिल जाने से ग्राम पंचायतों के विकास की गाड़ी एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। इस बजट से ग्राम पंचायतें गांव में सोलरलाइट,हैण्ड पम्पों की मरम्मत,पंचायत भवन,सामुदायिक केंद्रों की मरम्मत,कुंए की मरम्मत आदि का कार्य करा सकेंगी। इसके अलावा नाली निर्माण,खडंजा कार्य मिट्टी पटाई जैसे विकास परक कार्य करा सकेंगी। बजट के अभाव में ग्राम पंचायतों में निर्माण आदि कार्य नही हो पा रहा था। जल्द ही यह रकत ट्रेटरी से ग्राम पंचायत निधि खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
कुल आवंटित बजट उसके प्रथम किश्त के ब्लाकवार भुगतान की स्थिति
ब्लाक आवंटित राशि (2017-18) जारी राशि (प्रथम किश्त)
बभनजोत 13490000 3373300
मनकापुर 15460000 3865700
छपिया 13139000 3285100
हलधरमऊ 11107000 2777500
परसपुर 16482000 4121400
कटरा 13624000 3406900
कर्नलगंज 11269000 2818200
वजीरगंज 12361000 3091200
बेलसर 1404600 3512300
नवाबगंज 12514000 3128700
तरबगंज 11253000 2814000
रूपईडीह 16559000 4141300
पंडरीकृपाल 9135000 2284400
मुजेहना 13773000 3444000
इटियाथोक 13096000 3274600
झंझरी 16783000 4196800
कुल 214091000 53535400
नोट- कुल आवंटित बजट चार किश्तों में जारी किया जाएगा। जिसमें प्रथत किश्त की रकम जारी कर दी गई है।
इनसेट
क्षेत्र पंचायतों को भी मिला 6.36 करोड़
गोंडा। ग्राम पंचायतों की तरह सरकार ने क्षेत्र पंचायतों को भी बजट जारी कर दिया है। चतुर्थ राज्य वित्त के तहत सरकार ने विकास कार्य के लिए क्षेत्र पंचायतों को भी 6.36 करोड़ रुपये जारी किया है। इस बजट को क्षेत्र पंचायतवार वितरण कर दिया गया है। जिसमें बभनजोत को 6.34 लाख रुपये,मनकापुर को 7.73 लाख रुपये,छपिया को 6.57,हलधरमऊ को 5.55,परसपुर को 8.24,कटरा बाजार को 6.81,कर्नलगंज को 5.63,वजीरगंज को 6.18,बेलसर को 7.02,नवाबगंज को 6.25,तरबगंज को 5.62,रूपईडीह को 8.28,पंडरीकृपाल को 4.56,मुजेहना को 6.88,इटियाथोक 6.54 व झंझरी ब्लाक को 8.39 लाख रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। बजट के इस पैसे से क्षेत्र पंचायतें अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सकेंगी।
विज्ञापन

इनसेट
‘सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को जारी किया गया बजट जल्द ही ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाते में हस्तांतरित करा दिया जाएगा। ट्रेजरी में बजट ट्रांसफर प्रोसेस में है। इससे ग्राम पंचायत मरम्मत व नये विकास कार्य को शुरू करा सकेंगी। ’
- घनश्याम सागर,जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें