रामलीला से सबको सीखने की जरूरत है : रमापति
समाज कल्याण मंत्री ने किया रामलीला का शुभारंभ
नवाबगंज गोंडा। बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है। रामलीला से हर व्यक्ति को सीख लेने की जरूरत है। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने श्रीरालीला की शुरूआत के मौके पर रामलीला मैदान में कही।
बीते 90 साल से कस्बे के रामलीला मैदान में शारदीय नवरात्रि पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस बार रामलीला की शुरूआत समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने श्रीराम व लक्ष्मण की मंगल आरती कर किया। उन्होंने कहा कि राम लीला में भगवान श्रीराम ने रावण रूपी बुराई के उपासक को खत्म कर लोगों मे सत्य के प्रति जागरूक किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को सत्य का पुरोधा बताते हुए प्रत्येक नागरिक को उनके पदचिह्नों पर चलने की सीख दी। इस मौके पर जनार्दन प्रसाद तिवारी, वेद प्रकाश दुबे, संजय अग्रवाल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन रामलीला समिति के अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी ने समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री को अंगवस्त्र व भगवान श्रीराम के दरबार को भेट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अंजू, राजेश गुप्ता, दुर्गेश सोनी, नीरज गुप्ता, बाबू लाल शास्त्री, बब्बू तिवारी, विनय तिवारी, लल्लू तिवारी, अशोक कुमार सिंह सहित तमाम नगरवासी भी मौजूद रहे।