फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साए में पड़े संविदा 450 बिजलीकर्मियों के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संगीनों के साए में पड़े 450 संविदा बिजली कर्मियों के टेंडर
पावर कारपोरेशन में हर साल टेंडर के जरिए होती है मैनपावर की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। सोमवार को पावर कारपोरेशन के दफ्तर पर संगीनों के साए में संविदा बिजलीकर्मियों की आपूर्ति के टेंडर डाले गए। टेंडर डालने को लेकर पूरे दिन पावर कारपोरेशन के दफ्तर पर खासी भीड़ रही। हालांकि टेंडर तो आनलाइन ई-टेंडरिंग के जरिए ही पड़े। लेकिन टेंडर की हार्डकापी जमा किए जाने के लिए तमाम नेताओं, ठेकेदारों का पूरे दिन बिजली दफ्तर पर जमावड़ा लगा रहा।
तीन साल पहले मंडल से जोन मे तब्दील हुए पावर कारपोरेशन के देवीपाटन जोन में मौजूदा समय गोंडा, बहराइच दो अलग-अलग मंडल हैं। गोंडा में एक अधीक्षण अभियंता बैठकर जहां गोडा-बलरामपुर जिलों के बिजली व्यवस्था की मानीटरिंग करते हैं तो वहीं बहराइच में दूसरे अधीक्षण अभियंता की तैनाती है जो वहां से बहराइच और श्रावस्ती जिले देखते हैं। वहीं गोंडा व बहराइच जिले में पावर कारपोरेशन के तीन-तीन डिवीजन भी हैं। जिसमें एक-एक डिवीजन बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में है तो दो-दो डिवीजन गोंडा व बहराइच जिले में।
विज्ञापन

चूंकि पावर कारपोरेशन के पास बिजली की लाइनों पर काम करने वाले स्टाफ की बेहद कमी है, इसलिए हर साल पावर कारपोरेशन जिले में डिवीजनवार बिजलीघरों में संविदा पर काम करने वाले बिजलीकर्मियों की आपूर्ति का टेंडर निकालता है। सोमवार को इसी के तहत गोंडा के दोनों डिवीनजों में काम करने वाले 450 संविदा बिजलीकर्मियों की आपूर्ति के लिए ई-टेंडरिंग के जरिए आन-लाइन टेंडर डाले गए। जिसमें पावर कारपोरेशन के ए-क्लास कांट्रैक्टरों (ठेकेदारों) ने आनलाइन टेंडर डालते हुए इसकी हार्डकापी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में जमा की।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पडने वाले इन टेंडरों को लेकर सुबह से ही ठेकेदारों व नेताओं की गाडिय़ों का पावर कारपोरेशन के दफ्तर पर मजमा लगना शुरू हो गया। बिजली दफ्तर पर टेंडर डालने को लेकर किसी तरह की कोई अप्रत्याशित घटना न हो, इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने काफी संख्या में पहले से ही फोर्स भी बुला रखी थी। जिसकी मौजूदगी में ठेकेदारों ने टेंडर की हार्डकापी जमा की। हालांकि टेंडर डालने वाले कुछ लोगों पर एक ही दिन में रजिस्टे्रशन कराकर टेंडर डालने के भी आरोप लगे। जिसे लेकर पावर कारपोरेशन के दफ्तर पर पूरे दिन काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें