फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआयना के बहाने फाड़े अमल-दरामद अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुआयना के बहाने फाड़े अमल-दरामद अभिलेख
तहसील कर्मियों ने दोनों जालसाज भाइयों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर गोंडा। तहसील मनकापुर में अमल दरामद रजिस्टर का मुआयना करने के बहाने आए दो जालसाजों ने अमल दरामद रजिस्टर के एक पन्ना फाड़ दिया और उसमें दूसरे पन्ने को रजिस्टर में चस्पा कर दिया। इसके बाद दोनों जालसाज भाई अमल दरामद रजिस्टर को कंप्यूटर प्रभारी के पास ले गए। वहां कंप्यूटर प्रभारी पर शीघ्र फीडिंग का दबाव बनाने लगे। कंप्यूटर प्रभारी को संदेह हुआ तो उसने तहसीलदार को सूचना दी। तहसीलदार ने जालसाज भाइयों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में रजिस्ट्रार कानूनगो ने कोतवाली मनकापुर में जालसाज भाइयों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मनकापुर वृजमोहन यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के परगना बूढ़ापायर क्षेत्र के ग्राम मझौवा गांव के रहने वाले रामकरन व रामनयन दोपहर बाद तहसील भवन में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अमल दरामद रजिस्टर में मुआयना करने आए थे। मुआयना के बहाने दोनों ने अमल दरामद रजिस्टर का एक पन्ना फाड़ दिया। जिसमें मानिक राम बनाम हरिप्रसाद के मामले में पहले से दर्ज जगप्रसाद, खेलावन, हरिप्रसाद पुत्र खेलावन के नाम दर्ज थे। दोनों भाइयों ने इसी खाते में सहखातेदार में रामकरन, रामकुमार व रामनयन पुत्रगण मानिक राम के नाम की अंकना कर दूसरा पन्ना रजिस्टर में चस्पा कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि इसके बाद खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए दोनों भाई रजिस्टर को लेकर कंप्यूटर प्रभारी के पास फीडिंग कराने पहुंच गए। कंप्यूटर प्रभारी पर तत्काल नाम फीड करने का दोनों दबाव बनाने लगे। तहसीलदार ने बताया कि खातेदार का नाम लाल पेन से दर्ज किया जाता है। मगर दोनों चूक कर गए और नाम नीले पेन से अंकित कर दिया। कंप्यूटर प्रभारी ने जब हस्ताक्षर का मिलान किया तो उसे फर्जी लगा, नीले पेन से अंकना देखी तो उसे संदेह हो गया और उसने फोन करके एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार मौर्या व तहसीलदार वृज मोहन यादव को बुला लिया। तहसीलदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। रजिस्टार कानूनगो चन्द्रभूषण तिवारी ने कोतवाली मनकापुर में रामकरन व रामनयन के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के एसएसआई आनद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें