फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को मिले सोशल सेक्टर की योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता को मिले योजनाओं का लाभ : रंगाराव
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने की विभागवार समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। संचालित सभी लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाय तथा सभी विभागीय अधिकारी प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहने पाएं। यह निर्देश देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा के दौरान दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल सेक्टर की बैठक में मंडलायुक्त ने समाज कल्याण विभाग, पिछड़ावर्ग कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, प्रोबेशन विभाग तथा कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को उनके विभागों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विभाग व बिंदुवार समीक्षा की। मंडलायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए निर्देश दिए कि मंडल के जनपदों में ग्राम पंचायत स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों के माध्यम से पात्रों की सूची तैयार कराकर उनका ऑनलाइन आवेदन करा दें। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए प्राय: जनसामान्य के प्रार्थनापत्र मण्डलीय एवं जिला स्तरीय स्तर पर प्राप्त होते रहते हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा ही संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आश्रम पद्धति विद्यालयों तथा छात्रावासों के सुचारू संचालन के लिए वहद स्तर पर येाजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जाए। छात्रवृत्ति योजनाओं में पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को भी जांच के बाद छात्रवृत्ति के लिए समय से सरकार को डाटा उपलब्ध कराया जाय। इसी प्रकार विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को भी योजना से आच्छादित किया जाय। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण दिलाए जाने के लिए नामित संस्था एलिम्को से ज्यादा से ज्यादा से उपकरण दिलवाएं तथा दिव्यांगों को करेक्टिव सर्जरी योजना के तहत चयनित उन्हें आवश्यक सर्जरी कराकर स्वास्थ्य लाभ दिलाएं। अल्पसंख्यक कल्याण के लिए मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेन्ट तथा एजूकेशन हबों को स्थापित कराकर लाभान्वित किया जाए। महिला सशक्तीकरण तथा अत्याचार निवारण के लिए प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों को समय से मामलों की जांच, कार्यवाही के लिए संस्तृति तथा उन्हे यदि अनुमन्य हो तो मुआवजे दिलाने के लिए समय से कार्यवाही कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल हरिश्चन्द्र वर्मा, उपनिदेशक समाज कल्याण एके पाण्डेय, उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोंडा अंजनी कुमार सहित अन्य जनपदों के जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारीगण, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जिला दिव्यांग जन विकास अधिकारी, जिला समन्यवक कौशल विकास मिशन गोण्डा प्रदीप मिश्र, प्रधानाचार्य आईटीआई एके मधुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें