फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुुरू, ईंट-पत्थर से हुआ विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटाने गई टीम पर पथराव
विज्ञापन

वजीरगंज के गेड़सर गांव से हुई अभियान की शुरूआत, खदेड़े गए उपद्रवी
अमरउ जाला ब्यूरो
तरबगंज (गोंडा)। तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एंटी भू-माफिया अभियान के तहत वजीरगंज थाने के गेड़सर गांव से अवैध कब्जा हटाने की बड़े पैमाने पर शुरूआत की। पहले दिन इस अभियान का कुछ जगहों पर लोगों ने ईंट-पत्थर चलाकर विरोध भी किया। लेकिन बाद में लोगों को खदेड़ते हुए पुलिस ने साबित कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर एंटी भूमाफियाओं के खिलाफ चलने वाले अभियान से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन अभियान चलाकर एक हेक्टर से अधिक खलिहान और चारागाह तथा खाद गड्ढा की जमीन को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। अतिक्त्रस्मण हटाने के दौरान अराजक तत्वों ने जेसीबी और प्रशासनिक टीम पर ईंट पत्थरों से हमला भी किया। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही। लेकिन बाद में थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। बताते चलें की ज्ञानसर गांव में लगभग 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर दबंगों का अवैध अतिक्रमण है जिसे हटाने के लिए कमिश्नर के निर्देश पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता स्थानीय लेखपाल देव प्रभाकर मिश्रा और दरोगा राकेश पाल के नेतृत्व में टीम ने सुबह से ही जेसीबी और अन्य संसाधनों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें