फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख के गांजे के साथ दबोचा गया अंतर्राज्यीय तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
13 लाख के गांजे के साथ दबोचा गया अंतर्राज्यीय तस्कर
विज्ञापन

आसाम व पश्चिम बंगाल से लाकर करता था मादक पदार्थों की तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पुलिस विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम व नगर कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त रुप से दो दिन पहले आसाम के डिब्रूगढ़ से तस्करी कर जिले में लाए जा रहे 26 किलो गांजे के साथ एक अंतर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद इसका खुलासा किया। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस के सामने दिल्ली व मुबंई में काम करने वाले कुछ बड़े गिरोहों के नाम बताए हैं।
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। उन्होंने जब इन सूचनाओं की सत्यता की जांच कराई तो इसमें कुख्यात तस्कर कुंदन वर्मा का नाम सामने आया। इस पर एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार व क्षेत्राधिकारी अपराध भरत लाल यादव के नेतृत्व में स्वाट टीम व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम को बेहद गोपनीय तरीके से इस पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पता चला था कि कुंदन अपने भाई सनी वर्मा के माध्यम से जिले में मादक पदार्थ की तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। इस पर सनी वर्मा पर लगातार नजर रखी जा रही थी। चार जुलाई को पुलिस टीम को पता चला कि कुंदन का भाई सनी आसाम के गुवाहाटी से व पश्चिम बंगाल के कूचबिहार शहर से भारी मात्रा में गांजा व अन्य मादक पदार्थ तस्करी करके ला रहा है। इस सूचना पर छह जुलाई को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास अपना जाल बिछाया और रात करीब 10 बजे सनी वर्मा को धर दबोचा। सनी वर्मा के पास से पुलिस ने 26 किलों गंाजा बरामद किया है। एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पकडे़ गए गांजे की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्कर सनी वर्मा की जेब से कोच बिहार पश्चिम बंगाल का रेलवे का टिकट भी बरामद हुआ है।तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सदर भरतलाल यादव,कोतवान नगर सुनील कुमार राय,स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी,सिपाही श्रीनाथ शुक्ला,मुलायम सिंह यादव,विशंकर पाण्डेय, सतवन्त शर्मा, राजू सिंह, मो0 अख्तर व हृदय नारायण दीक्षित शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कुख्यात तस्कर कुंदन वर्मा का भाई है सनी
गोंडा। 26 किलो गांजे के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा तस्कर सनी वर्मा बिहार के सीवान जिले का रहने वाले कुख्यात तस्कर कुंदन वर्र्मा का सगा भाई है। सनी कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर में रहकर अपने कारोबार को विस्तार दे रहा था। पुलिस पूछताछ में सनी ने बताया वह 11 साल से इस कारोबार में लिप्त है और मादक पदार्थो की तस्करी के अलावा वह अपने भाई के साथ जाली नोटों को खपाने का काम भी कर रहा था।
विज्ञापन

इनसेट
नेपाल व बंाग्लादेश के रास्ते लाते थे जाली नोट
गोंडा। सनी ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई कुंदन बिहार प्रांत के सीवान जिले में रहकर जाली नोट व मादक पदार्थो की तस्करी के कारोबार का संचालन कर रहा है। उसका भाई नेपाल व बांग्लादेश के रास्ते से जाली नोट व मादक पदार्थ लेकर आते हैं और गोंडा,बहराइच व फैजाबाद जिले में उसे खपत दिया जाता है। सनी ने अपने गिरोह से जुड़े पश्चिम बंगाल,आसाम,बिहार,यूपी व दिल्ली के कई अन्य शातिर तस्करों के सम्बन्ध में अहम व गोपनीय जानकारी दी है।

फोटो-7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें