खोड़ारे। हरदाेई के सघरा निवासी अभय प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि रात में वह घर लौट रहे थे। मानीजोत पुलिया के पास पहुंचे तो कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर 8800 रुपये छीन लिए। सीओ मनकापुर उदित नारायण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)