फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 घर जले, 220 बीघा फसल राख

Sat, 09 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नकहरा में आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में आग की अलग-अलग घटनाओं में 87 लोगों के आशियाने जल गए जबकि 41 लोगों की 220 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। शुक्रवार की रात उमरीबेगमगंज क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में अंजनी कुमार अरविंद कुमार, रामकुमार, प्रभावती, वासुदेव की गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल साधूसरन सिंह ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। शनिवार को कटरा बाजार थानाक्षेत्र के नकहा गांव के निकट कृष्ण मोहन के खेत में बिजली तार से चिंगारी गिर गई जिससे आग लग गई।

इस आग में कृष्ण मोहन के साथ रामनेवाज, चुन्नी, धुवनरायन, सुंदर लाल, मदन, बलराम, राजेश्वर, अंजनी लाल, विमला, वसंत लाल, रामधीरज की करीब 40 बीघा फसल जल गई। राजस्व निरीक्षक भोलानाथ गुप्ता व प्रभारी हल्का लेखपाल बाबूलाल ने बताया कि एक लाख दस हजार रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर मगुरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत देहात कोतवाली की ग्राम पंचायत खरगूपुर के ढोगवा मजरे मे कल रात करीब 11बजे अचानक आग लगने से भल्लर तिवारी, रामफेर दीनानाथ तिवारी, पप्पू तिवारी का घर गृहस्थी सहित जल गया। ग्राम प्रधान चन्द्रभान तिवारी ने बताया कि करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ही नन्दूपुरवा मजरे मे आग लगने से हरीशंकर,गगाप्रसाद, रामसुन्दर, घनश्याम, दद्दू सन्तराम, पारसनाथ, विसुन प्रसाद, नन्दू प्रसाद, रामतेज जगदीश, रामराज, राजकुमार, भोलानाथ शुक्ल, विश्वनाथ शुक्ल, देवी प्रसाद, देवेन्द्र, चिन्नी, रामयज्ञ की 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

तरबगंज तहसील क्षेत्र के रामापुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में लल्लू,, राम बहादुर, जोखू, सुधीर, नवाब सहित दस लोगों की करीब 60 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। मौके पर तहसीलदार विनय कुमार गुप्ता पहुंचे, उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल से क्षति के आंकलन की रिपोर्ट मांगी है। 

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नकहरा में बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिन्गारी ने 76 घरों को राख में तब्दील कर दिया। यह घटना उस समय की है जब गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिनगारी से सूखी पत्तियों में आग लग गई।

आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और इसमें  पुत्ता, बच्चराम, ननके, भुचनू, बेचन, अयोध्या, हंसराम,, अलखराम, ठाकुर प्रसाद,, ओमप्रकाश, संतराम, बहादुर,, नेकपाल, ब्रिज बहादुर, सुनीता, विशाल, कन्हई लाल, अवधराम, रामतेज, ज्ञानचन्द, राम किशुन, बृजपति, फूलचन्द, बालचन्द,, सुकई, ननकऊ सहित 76 लोगों के घर जल गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ सबीहुल हम्द, कोतवाल अभय प्रताप मल्ल, एसएसआई आलोक दूवे मयर्फोर्स जमे रहे। तथा देर शाम तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें