फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

860 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Sun, 20 Dec 2015 11:05 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 16 विकास खंडों की 860 ग्राम पंचायतों में नई सरकार का गठन हो गया है। रविवार को ब्लॉकों में 860 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अपनी नई कैबिनेट के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने को लेकर नए प्रधानों व सदस्यों में काफी उत्साह रहा। ब्लॉकों पर शपथ को लेकर जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन


अलग-अलग ब्लॉकों के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई। कई ग्राम प्रधान अपने परिवारीजनों व समर्थकों के साथ ब्लॉक पहुंचे थे।

महिला प्रधान व सदस्य अपने परिवारीजनों के साथ ब्लॉकों पर शपथ लेने पहुंचीं। कई ग्राम प्रधान तो बाकायदा लग्जरी वाहनों से शपथ लेने आए थे।

कई ग्राम प्रधानों के ठाठ तो विधायकों जैसे दिखे। सभी 16 ब्लॉकों पर रविवार को सुबह से ही प्रधान व सदस्यों के अलावा उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


खासकर वे ग्राम प्रधान जो पहली बार निर्वाचित हुए थे, वह सुबह नौ से 10 बजे ही पहुंच गए थे। प्रधानों व सदस्यों को 11 से 12 बजे के बीच शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद प्रधानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जिले के 184 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व वहां के सदस्यों का शपथ बाद में दिलाई जाएगी। इन ग्राम पंचायतों में प्रधान के अलावा दो तिहाई सदस्यों के न होने पर उनका गठन नहीं हो सका है। ऐसे में वहां सदस्यों के निर्वाचन के बाद ही प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ लेने के बाद सभी ग्राम पंचायतों की पहली खुली बैठक 26 दिसंबर को होगी। पहली बैठक के दिन से ही ग्राम पंचायतों का नया कार्यकाल शुरू हो जाएगा। इसी बैठक में ही विकास कार्य करने वाली अलग-अलग छह समितियों का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें