फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

860 प्रधान आज लेंगे शपथ

Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 16 ब्लॉकों में 20 दिसंबर को 860 ग्राम प्रधान नई कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। अलग-अलग ग्राम पंचायतों में नई सरकार बनाने वाले प्रधान व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ दिलाने के लिए संबंधित ब्लॉकों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल 1054 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें से 10 ग्राम पंचायतों में अलग-अलग कारणों से पहले चुनाव हो चुके हैं, जिनका कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है।

इस बार पंचायत चुनाव में 1044 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया गया। इसमें 1044 ग्राम प्रधानों का निर्वाचन हुआ है, जबकि करीब 11020 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ है।

इसमें 2003 सदस्यों के पद अभी रिक्त हैं, जिस पर बाद में चुनाव होगा। 860 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों के निर्वाचित होने से यहां के संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों को रविवार को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इस बाबत सभी निर्वाचित प्रधानों व पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस चौधरी ने बताया कि सभी ब्लॉकों में 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

वहीं, शपथ लेने के बाद सभी ग्राम पंचायतों की पहली खुली बैठक 26 दिसंबर को होगी। पहली बैठक के दिन से ही ग्राम पंचायतों का नया कार्यकाल शुरू हो जाएगा। इसी बैठक में ही विकास कार्य करने वाली अलग-अलग छह समितियों का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
ये होंगी छह समितियां
* नियोजन एवं विकास समिति।
* प्रशासनिक समिति।
 * शिक्षा समिति।
 * निर्माण कार्य समिति।
* स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति।
जल प्रबंधन समिति ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें