कीर्तिवर्धन व बृजभूषण के अच्छे दिन,पांच साल में दो गुनी हुई संपत्ति
गोंडा। किसी के अच्छे दिन आये हों या न आये हों लेकिन जिले के दोनो सांसदों के अच्छे दिन जरूर आये हैं। गोंडा लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भईया की चल अचल संपत्ति में जहां दो गुने का इजाफा हुआ है।
वहीं कैसरगंज के सांसद रह चुके मौजूदा भाजपा उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह की संपत्ति में एक गुने की बढ़ोत्तरी हुई है। दूसरे दिन गोंडा लोस सीट से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह के साथ कांग्रेस की कृष्णा पटेल ने पर्चा भरा।
लोकसभा चुनाव को लेकर हो रहे नामांकन को लेकर मंगलवार को उम्मीदवारों में नामांकन करने की होड़ रही। कैसरगंज लोक सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
उनकी ओर से दाखिल नामांकन पत्र में शामिल हलफनामे में अपने चल अचल संपत्तियों का ब्यौरा दिया गया है। वह कैसरगंज सीट से सांसद रहे और दोबारा मैदान में हैं। उनके हलफनामे के मुताविक पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में एक करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है।
जबकि गोंडा के सांसद रहे कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भईया इस बार भी भाजपा के टिकट से उम्मीदवार हैं। उनकी ओर से नामांकन पत्र के साथ दाखिल किये गये हलफनामे में अपने सम्पत्तियों का ब्यौरा दिया गया है।
जिसके मुताविक पांच साल में उनकी सम्पत्तियों में दो गुने का इजाफा हुआ है। पिछले पांच साल में कीर्तिवर्धन की चल अचल संपत्ति में 3.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। मंगलवार को गोंडा लोस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार कृष्णा पटेल ने पर्चा भरा।
इसी तरह यहां से पीर अली ने भी निर्दल उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा कैसरगंज सीट से वाजिद अली, उमेश, संतोष कुमार,प्रमोद कुमार व ओम प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया।
इनसेट
कीर्तिवर्धन सिंह की घोषित संपत्तियों का लेखा जोखा
वर्ष 2014 में घोषित संपत्तियां - वर्ष 2019 में घोषित संपत्तियां
कुल नगदी - 67,45,363 - कुल नगदी - 1,05,06,628
जेवरात- 3,00,000 - जेवरात - 3,33,698
राइफल, रिवालवर - 3,10,000 - राइफल,पिस्टल- 1,60,000
तीन गाड़ी- 45,75,000 - पांच गाडिय़ां - 99,23,434
कुल अचल संपत्तियां - 2,16,50,000 - कुल अचल संपत्तियां 5,24,57,000
कुल चलअचल सम्पत्तियां 3,35,80,000 - कुल चल अचल सम्पत्तियां-7,33,80,760
नोट- पांच साल में 3,98,00,760 रुपये की बढ़ी कीर्तिवर्धन सिंह की सम्पत्ति।
इनसेट
कीर्तिवर्धन की पत्नी मधुश्री भी हैं करोड़पति
गोंडा। मनकापुर राजघराने के वारिश व गोंडा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह की पत्नी मधुश्री भी बहुत धनवान हैं। उनकी कई शहरों में प्रॉपर्टी है। उनके पास करीब 3.66 करोड़ से अधिक की चल सम्पत्ति होने के साथ करीब 2.94 करोड़ से अधिक की अचल संपत्तियां हैं। रानी के पास 66.79 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात हैं। वह हथियार रखने की भी शौकीन हैं उनके पास पास ब्राउनी पिस्टल है।
इनसेट
इनसेट
बृजभूषण शरण सिंह की घोषित संपत्तियों का लेखा जोखा
वर्ष 2014 में घोषित सम्पत्तियां - वर्ष 2019 में घोषित सम्पत्तियां
कुल नगदी - 1,63,55,851 - कुल नगदी - 82,02,827
जेवरात- 1,50,000 -जेवरात - 1,50,000
राइफल,रिवालवर,रिपीटर- 16,00,000 - राइफल,रिवाल्वर,रिपीटर- 1,38,50,319
इन्डीवर,मसर्डीज गाड़ी- 44.50,000 - वाहन इनोवा,क्वालिस - 16,00,000
कुल अचल सम्पत्तियां - 95,00,000 - कुल अचल सम्पत्तियां- 2,43,89,470
कुल चलअचल सम्पत्तियां 3,20,55,851 - कुल चलअचल सम्पत्तियां-4,76,92,616
नोट- पांच साल में 1,56,36,765 रुपये की बढ़ी बृजभूषण शरण सिंह की सम्पत्ति।
इनसेट
आज अवकाश नही होगा नामांकन
गोंडा। बुधवार को अवकाश होने की वजह से नामांकन नही होगा। सभी नामांकन के लिए बने कोर्ट बन्द रहेंगे। अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अब नामांकन के लिए सिर्फ एक दिन शेष बचा है जो उम्मीवारों के लिए नामांकन करने का आखिरी मौका होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि अब एक दिन नामांकन में और बचा है। 18 अप्रैल को नामांकन होगा।
फोटो-8-9-10