फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार फीड न हुआ तो अगले माह से बैन हो जाएगा 10 लाख सदस्यों का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
10 लाख लोगों को जुलाई से नहीं मिलेगा राशन
विज्ञापन


गोंडा। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब वितरण प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीरन के जरिए कराया जाए। जल्द ही इस प्लान को जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

उचित दर विक्रेता अब राशन कार्डधारकों को राशन का वितरण कार्डधारकों के परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फीडिंग के आधार पर करेगा। सभी कार्डधारकों के परिवार का आधार कार्ड नम्बर 30 जून तक फीड किया जाना है।
विज्ञापन


सभी कार्ड धारकों के युनिटों का आधार फीड न हुआ तो अगले माह से करीब 10 लाख सदस्यों के हिस्से का अनाज बैन हो जाएगा।

इस काम के लिए आपूर्ति विभाग ने सभी क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों के साथ उचित दर विक्रेताओं को भी कार्डधारकों को मोटिवेट करने के लिए लगाया जाएगा। इससे पहले जिलाधिकारी की ओर से भी 13 जून को कड़े निर्देश दिये गये थे।

कार्डधारक अपने घर के सभी सदस्यों का आधार कार्ड भी फीड कराना है। कार्डधारक परिवार के युनिट का आधार कार्ड अपने गांव के उचित दर विक्रेता के पास जमा कर सकते है।

उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वह लाभार्थियों की ओर से दिये गये आधारकार्ड की प्रतियों को सुरक्षित क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों के पास जमा कराएंगे। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक उसे कार्ड धारकों के आनलाइन ब्यौरे के साथ लिंक कराएंगे।

आधार कार्ड न फीड हो पाने की दशा में अगले माह से शुरू हो रहे आनलाइन राशन वितरण से तमाम ऐसे लाभार्थी परिवार के सदस्यों के हिस्से का राशन कट जाएगा जिनका आधार फीड नही रहेगा।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग के एआरओ का कहना है कि कार्डधारक हर हाल में अपने परिवार के सदस्यों का आधार अपने कोटेदार को मुहैया करा दें। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह 30 जून तक शत प्रतिशत आधार फीड कराना सुनिश्चित करें। धीमी प्रगति पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें