गोंडा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर80 हजार रुपये की कीमत की अधोमानक मिठाइयां नष्ट करवाई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पूरे अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया और खोवा, पापड़ व रंगीन कचरी के 25 नमूने लिए गए।
इसमें 20 हजार रुपये की रंगीन कचरी और 51 हजार रुपये के खाद्य तेल, खोवा व अन्य चीजों को सीज कर जांच के लिए भेजा गया है। मानक पर खरे न उतरने पर टीम ने करीब 80 हजार रुपये की मिठाइयां नष्ट कराईं। (संवाद)