फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार विधानसभा क्षेत्रों के 75 बूथों की दोबारा होगी जांच

Sat, 13 Dec 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इमिलिया गुरुदयाल में एसआईआर मैपिंग करते बीएलओ। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चार विधानसभा क्षेत्रों में 75 बूथ ऐसे मिले हैं, जहां मतदाताओं के घर पर न मिलने, मृतक और शिफ्टेड की संख्या ज्यादा है। ऐसे में आयुक्त ने बूथवार समीक्षा के बाद मंडलीय अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने बूथवार समीक्षा में पाया कि गोंडा, बलरामपुर और बहराइच सदर व उतरौला विधानसभा ऐसी हैं, जहां के अधिक मतदाता एसआईआर के बाद लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं। इन विधानसभा के बूथों पर कहीं आधे तो कहीं आधे से अधिक मतदाता मृतक, शिफ्टेड, गैरहाजिर समेत अन्य श्रेणी में शामिल हैं। ऐसे में संबंधित बूथों को चिह्नित किया गया है। मंडलीय अधिकारियों को घर-घर जाकर भौतिक जांच व सत्यापन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 19 दिसंबर को मंडलीय अधिकारी बूथ वार प्रधान व बीएलओ के साथ नाम व कारण समेत वस्तुस्थिति की रिपोर्ट देंगे।
इन मंडलीय अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन, उपनिदेशक पंचायत, संयुक्त निदेशक कृषि, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सहायक आयुक्त औषधि और खाद्य को गोंडा सदर विधानसभा के बूथों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त गन्ना आयुक्त, संभागीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उपनिदेशक दिव्यांग एवं सशक्तिकरण व उपायुक्त आबकारी को बहराइच सदर और उप महानिरीक्षक स्टांप, अपर निदेशक पशुपालन, अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल व उपश्रमायुक्त को उतरौला विधानसभा के बूथों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता जलनिगम, आरईडी, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण और समाज कल्याण को बलरामपुर सदर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें