फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यालकर नीम के पेंड़ से लटकाया मां-बेटी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मां-बेटी की हत्याकर पेड़ से लटकाया शव

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में रविवार की रात अपनों ने ही अपने रिश्तों का कत्ल कर डाला। रविवार रात एक महिला व उसकी नौ साल की बेटी की हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए दोनों के शवों को घर से कुछ ही दूरी पर नीम के पेड़ से लटका दिया।

सोमवार की सुबह पेड़ पर साड़ी के फंदे से मां-बेटी के शव को लटकता देख हर कोई दहल उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पिता ने उसकी जेठानी व उसके बेटे पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कुईयां गांव के रहने वाले तुंगनाथ शुक्ला के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी आरती (28) का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव के रहने वाले राजकुमार पांडेय के साथ किया था।

जीविका के सिलसिले में राजकुमार मुंबई में रहता है। तुंगनाथ का कहना है कि आरती की जेठानी कुसुम उससे आए दिन विवाद करती रहती थी। इसलिए राजकुमार ने गांव के बाहर मकान बना लिया था। आरती अपने दो बच्चों समेत इसी मकान में रहती थी। रविवार की शाम को कुसुम ने आरती को अपने घर बुलाया था।

जेठानी के बुलावे पर आरती अपनी बेटी शिवानी (9) व बेटे सत्यम (5) को लेकर उसके घर गई थी। तुुंगनाथ का आरोप है कि रात में जेठानी कुसुम ने अपने बेटे शिवम(19) के साथ मिलकर आरती व उसके बेटी शिवानी की हत्या क र दी और उसे आत्महत्या दिखाने के लिए घर से बाहर लगे नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर दोनो के शवों को लटका दिया।

सुबह जब गांव के लोगों ने पेड़ पर मां-बेटी के शव को लटका देखा तो वहां कोहराम मच गया। महिला के साथ उसकी मासूम बेटी के शव को लटकता देख हर कोई दहल उठा। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मगर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती शिवम ने अपनी मां के साथ मिलकर दोनो शवों को पेड़ से नीचे उतार लिया और घर पर लाकर लिटा दिया। तुंगनाथ का कहना है कि जब पुलिस के साथ वह आरती के गांव पहुंचे तो बेटी समेत उसका शव कुसुम ने अपने घर के बाहर लिटा रखा था।

पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तुंगनाथ ने आरती की जेठानी कुसुम व उसके बेटे शिवम के खिलाफ हत्या कर शव लटकाए जाने की रिपोर्ट नवाबगंज थाने में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने बरामद की कुल्हाड़ी व टूटी चूड़ियां

नवाबगंज। हत्या का आरोप लगने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब कुसुम के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से एक कुल्हाड़ी व कुछ टूटी हुई चूडिय़ों के टुकड़े बरामद हुए हैं। कमरे के फर्श पर खून के धब्बे भी देखे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने कुल्हाड़ी मिलने की बात तो स्वीकारी लेकिन इस संबंध में जानकारी देने से बचती रही।

एसपी ने देखा घटनास्थल

नवाबगंज। मां-बेटी की हत्या की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह भी बैजलपुर गांव पहंचे और मौके का जायजा लिया। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जहां शव को लटकाया गया था उस नीम के पेंड़ का भी मुआयना किया और गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।

मासूम से छीन गई मां की ममता व बहन का प्यार

नवाबगंज। बैजलपुर गांव की रहने वाली आरती अपनी जेठानी के बुलावे पर अपने पांच साल के बेटे सत्यम व नौ साल की बेटी शिवानी को भी साथ लेकर गई थी। मगर रात में ऐसा कुछ हो गया कि मां- बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


इस घटना में मासूम सत्यम तो बच गया लेकिन उससेे मां की ममता व बहन का प्यार छिन गया। सोमवार की सुबह घर पर जुटी भीड़ में उसकी आंखे अपनी मां व बहन को तलाश रही थी। हर कोई उस मासूम की शक्ल देखकर सुबक रहा था। सत्यम को उसके नाना नानी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें