फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबा किसान, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में डूबा किसान, तलाश जारी
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के लोलपुर गांव में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (गोंडा)। लोलपुर गांव का एक किसान गुरुवार की सुबह नदी के किनारे खेत को गया था। मगर वह नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि वह नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने उसकी नदी में तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के लोलपुर गांव का रहने वाला किसान रामपाल (45) पुत्र सीताराम गुरुवार की सुबह अपने घर से गांव के समीप सरयू नदी किनारे खेत को गया था। मगर वह दस बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिवार व गांव के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मगर उसका पता नहीं चल सका। परिवार के लोग व ग्रामीण रामपाल की नदी में तलाश कर रहे हैं। लोलपुर गांव के ग्राम प्रधान करन सिंह ने बताया कि रामपाल नदी के किनारे खेत को गया था। वहां नदी में पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि रामपाल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें