फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 700 शिक्षामित्रों ने भाजपा सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के विश्नोहरपुर में सांसद बृजभूषण शरण सिंह संग ​​शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ​शिवक
विज्ञापन
गोंडा। जिले के नवाबगंज कोल्ड स्टोरेज चौराहे पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलेभर के शिक्षामित्रों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर हुंकार भरी है। करीब 700 शिक्षामित्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर पैदल, मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों से कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। सासंद ने उनकी मांग को जायज बताते हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिले के शिक्षामित्र नबावगंज कोल्ट स्टोरेज चौराहा पहुंच गए। हाथ में तिरंगा व भारतमाता की जयघोष के साथ तिरंगा मार्च शुरू किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा है। जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र और जिला महामंत्री शिवमूर्ति पांडेय की अगुवाई में शिक्षामित्र नबावगंज के विश्नोहरपुर में कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के आवास पहुंचे। जहां सांसद की मौजूदगी में बतौर कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि लगातार 22 वर्षों से डेढ़ लाख गांव के गरीब, शोषित और कमजोर वर्ग के बच्चों के पठन-पाठन के साथ ही उनकी जीवन में बदलाव की कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन उनका खुद का जीवन अंधकार में है।
शिक्षामित्रों ने कहा कि उन्हें 10 हजार मानदेय मिल रहा है। ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई व दवाई तक का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नियमों में छूट देकर उनका समायोजन किया जाए। उन्होंने सम्मानजनक वेतन भुगतान करने समेत छह सूत्री मांगें रखीं। शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश सरकार से उनकी कई चरणों में बातचीत हो चुकी है। लेकिन समुचित हल नहीं निकल सका। जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र समेत संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2682 और बेसिक शिक्षा परिषद के तहत 159 शिक्षामित्र कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इस दौरान देवीपाटन मंडल अध्यक्ष राम लाल साहू, मंत्री अभिमन्यु मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा और माधूरी सिंह समेत मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें