गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 6,278 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच हो सकी है। सूची में 8.63 लाख मतदाताओं की जांच की जानी थी। इसके लिए आयोग की ओर से 21 अप्रैल से 28 मई तक समय दिया था।
मंगलवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच व फीडिंग की समीक्षा की है। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीएम आलोक कुमार के साथ ही सभी एसडीएम समेत अन्य शामिल हुए हैं। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से निर्धारित समय सीमा में जांच प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।