फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 महादानियों ने रक्दान कर दिया महादान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार पांडेय ने किया। शिविर में एनएसएस के 62 छात्रों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. शोएब इकबाल और जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन टीम वैन के साथ बुधवार की सुबह आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज के रक्तदान शिविर में पहुंची।
शिविर के शुभारंभ के बाद एनएसएस छात्रा अंशिका मिश्रा, कुंजिका पांडेय, अपराजिता मिश्रा एवं सूरज समेत 62 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के आयोजन में डॉ. एस के पांडेय विभागाध्यक्ष सैन्य विज्ञान का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर के बाद दोपहर के बौद्धिक सत्र में डॉ. अमित त्रिपाठी एवं डॉ. राकेश कुमार ने शिविरार्थियों को पर्यावरण जागरूकता व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हुए कहा कि हमेशा अपना लक्ष्य ऊंचा रखें। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया।
शिविर के आयोजन में डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल, डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ला, स्कंद शुक्ला की अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय सेवा योजना के रक्तदान शिविर की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन टीम को बधाई देते हुए रक्तदान करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें