फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तुकी के साथ डांस करने को लेकर युवक को घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर युवक को घोंपा चाकू
विज्ञापन

गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
खरगूपुर। बारात में महिला डांसर के साथ डांस करने के विवाद को लेकर एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना स्थानीय थाना अंतर्गत भंगहा गांव की है। यहां के निवासी सियाराम कुरील के पुत्री की शादी श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अमवा घाट मिश्रौलिया निवासी बाबू राम कुरील के पुत्र विजय कुमार के साथ तय हुई थी। जिसकी बारात बुधवार सायं भंगहा गांव पहुंची थी। बारातियों को जल पान कराने के बाद बारात पक्ष से लायी गयीं महिला डांसरों द्वारा देर रात डीजे पर डांस चल रहा था। इसी बीच बाराती पक्ष के युवकों तथा भंगहा गांव के कुछ युवकों के बीच डांसर के साथ डांस करने को लेकर कहा सुनी हो गई। बात यहां तक पहुंच गयी कि बारात पक्ष से आये एक युवक ने भंगहा गांव के ओंकार सोनकर (22) पुत्र सतीश चन्द्र के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। ऐसे वारदात से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी दल पुलिस बल के साथ पहुंचे और बारात पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। हमले में घायल युवक को रात को ही स्थानीय सीएचसी भिजवाया। जहां से स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी घायल की स्थिति नाजुक होने पर मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक ओंकार की मां गीता देवी पत्नी सतीश चन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम, बाबू राम अमवा घाट मिश्रौलिया थाना इकौना श्रावस्ती, राजेश व राजेंद्र निवासी भंगहा थाना खरगूपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें