फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अपहृत कर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

गोंडा। थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो व फोटा बना ली।

किशोरी को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। किशोरी के चाचा ने मामले में थाना वजीरगंज में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने थाना वजीरगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि थाना क्षेत्र के परसहवा गांव के रहने वाले अमर पांडेय ने 23 अप्रैल की दोपहर उसकी भतीजी को फोन करके बालेश्वरगंज बाजार बुलाया और अपहृत करके बाइक से अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के दौरान उसकी भतीजी का अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद 24 अप्रैल की दोपहर बालेश्वरगंज बाजार के पास छोड़ उसकी भतीजी को छोड़ते हुए धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो और फोटो वायरल करके उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन


डरी-सहमी उसकी भतीजी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले में किशोरी के चाचा ने थाना वजीरगंज में अमर पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें