फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्रों की जांच में एक पर्चा खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्रों की जांच में एक पर्चा खारिज

गोंडा। नगर निकाय चुनाव के मैदान में उतरने के लिए नामांकन भरने की पहली परीक्षा में एक को छोड़कर अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी पास हो गये। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने पहली परीक्षा पास कर ली है।

नपाप गोंडा अध्यक्ष पद से एक निर्दल प्रत्याशी नूरजहां का पर्चा खारिज हो गया। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों का पर्चा सही मिला। नगर पालिका परिषद गोंडा अध्यक्ष पद के आरओ अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि नूर जहां नाम के एक प्रत्याशी की उम्र कम होनी की वजह से उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन


अन्य लोगों के पर्चे सही पाये गये हैं। इसी तरह से खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के रिटर्निंग आफीसर अर्चना वर्मा ने बताया कि उनकी कोर्ट पर जांच में अध्यक्ष पद के सभी पर्चे सही पाये गये हैं। इसी तरह से करनैलगंज नपाप अध्यक्ष पद के आरओ नन्हें लाल ने बताया कि उनके यहां सभी पर्चे ठीक पाये गये।

नवाबगंज नगर पालिका परिषद के आरओ/एसडीएम तरबगंज अमरेश कुमार मौर्या ने बताया कि सभी पर्चे सही पाये गये हैं। नगर पंचायत कटरा व परसपुर में भी कोई पर्चा खारिज नही हुआ है। इसके अलावा सदस्यों के पर्चे की जांच देर रात तक चलती रही । सदस्यों की स्थिति बुधवार को स्पष्ट हो सकेगी।

19 नवम्बर को आएंगे चुनाव प्रेक्षक
निकाय चुनाव की निगरानी करने के लिए चुनाव प्रेक्षक 19 नवम्बर को आएंगे। प्रमुख सचिव हेमन्त राव गोंडा को राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में निगरानी के लिए प्रेक्षक बनाया है। चुनाव प्रेक्षक निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

निर्वाचन में लगे अफसरों की बैठक आज
गोंडा। निकाय निर्वाचन में लगे सभी आला अफसरों की बुधवार को होनी है। जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी निकायों के निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के अलावा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आठ नवम्बर को 11 बजे जिला पंचायत सभागार में होनी हैं।
विज्ञापन


जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि चुनाव को लेकर अति महत्वपूर्ण बैठक होने के नाते सभी अधिकारियों को खुद उपस्थित रहने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें