फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट पकड़े गए 903 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना टिकट पकड़े गए 903 यात्री
रेलवे ने वसूला 5.10 लाख का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक स्वदेश कुमार सिंह के निर्देश पर बिना टिकट यात्रियों व अवैध वेंडरों के खिलाफ रविवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। जिसमें 903 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। पकड़े गए यात्रियों से 5.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

डीसीएम (डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर) देवानंद यादव ने बताया कि रविवार को सीनियर डीसीएम के निर्देश पर गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर व लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों और स्टेशनों को चेकिंग प्वाइंट बनाकर बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध वेंडरों के खिलाफ किलाबंदी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक दर्जन ट्रेनों की चेकिंग कराई गई। जिसमें 903 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए यात्रियों से 5.10 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। डीसीएम ने बताया कि अब ट्रेनों व स्टेशन पर अवैध वेेंडरिंग करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध वेंडरिंग में रेलकर्मी लिप्त मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में कई टीटीई और आरपीएफ के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें