फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 60 हजार बच्चों ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा

Mon, 24 Nov 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जगदंबा शरण सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में प्रतिभा खोज परीक्षा का जायजा लेते सांसद करणभूषण सिंह। 
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या व गोरखपुर के 50 केंद्रों पर रविवार को आयोजित मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 60 हजार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन से पूर्व हर वर्ष आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को आठ जनवरी को आयोजित जन्मदिन समारोह में बाइक, स्कूटी व नकद पुरस्कार दिया जाएगा। काल्विन कॉलेज लखनऊ के पूर्व प्राचार्य व परीक्षा संयोजक डॉ. राकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले में तीन वर्गों में परीक्षा आयोजित की गई है। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले परीक्षार्थी को बाइक या स्कूटी, द्वितीय को 21,000 तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 16,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। माधोपुर के कटरा बाजार स्थित गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 447 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

अवधराम इंटर कॉलेज दुबहा बाजार में 282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज, परसपुर में डीटीएसई, शशिभूषण शरण सिंह महाविद्यालय, भूषणनगर उज्जैनी कला में भी परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें