गोंडा। एआरटीओ आरसी भारतीय की अगुवाई में शनिवार को लखनऊ रोड पर विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों पर भी सघन जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचे 12 बाइक सवारों सहित 60 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (संवाद)