फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडल की आईटीआई में 60 प्रतिशत पद खाली

Sun, 01 Sep 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रधानाचार्य से लेकर कार्यदेशक, अनुदेशक और बाबुओं समेत कर्मचारियों की भारी कमी है। ऐसे में कुल स्वीकृत पदों के सापेक्ष 60 प्रतिशत पद खाली है। ऐसे में राजकीय आईटीआई में शैक्षणिक कार्यों के साथ ही नए प्रवेश पर भी असर पड़ रहा है। 13 बार साक्षात्कार के बाद आउटसोर्सिंग के माध्यम से 76 पदों के सापेक्ष 72 पदों को ही भरा जा सका है।
विज्ञापन

गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में कुल 14 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। प्रधानाचार्य, कार्यदेशक, अनुदेशक, बाबुओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत कुल 591 पद स्वीकृत है। कुल मिलाकर 233 पद ही भरे हैं। जबकि 358 पद खाली हैं। ऐसे में 60 प्रतिशत से अधिक पदों को खाली होने से देवीपाटन मंडल की आईटीआई में नए प्रवेश लेने से अभ्यर्थी बच रहे हैं। कई महत्वपूर्ण ट्रेडों में अनुदेशक और कार्यदेशक तक तैनात नहीं है। नोडल प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि प्लंबर, बेल्डर, स्वींग व फैशन टेक्नोलॉजी, बेसिक कास्मेटोलॉजी समेत कई ट्रेडों की 20-20 सीटें स्वीकृत हैं। बावजूद इसके अभ्यर्थियों ने चयन नहीं किया। जिसके चलते सीटें खाली रह सकती है। इन ट्रेडों के चयन के लिए परिषद को दोबारा विकल्प भरने का मौका दिया गया।
देवीपाटन मंडल संयुक्त निदेशक राजेश राम ने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से 76 पदों के सापेक्ष 72 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। हालांकि योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए अब तक 13 बार साक्षात्कार लिया जा चुका है। वहीं प्लंबर के दो, आईसीटीएसएम और आरएसी के एक-एक पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सके हैं। जल्द ही सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से जल्द ही 14 वीं बार रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें