गोंडा। मनकापुर-अयोध्या रेलखंड पर टिकरी जंगल के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह मनकापुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक अभिषेक त्रिवेदी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर युवक की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।