फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: न्यायालय के आदेश पर 58 बीघा जमीन कुर्क

Tue, 17 Jun 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज(गोंडा)। न्यायालय के आदेश पर 58 बीघा जमीन कुर्क कर लाल झंडी लगा दी गई। उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर वीरपुर उर्फ बेलपुर गांव में यह कार्रवाई की गई। राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जे में लिया और यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई दिलदार अहमद खान बनाम इश्तियाक खां व अन्य के वाद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत 5 जून 2025 को पारित आदेश के आधार पर की गई। मौके पर मौजूद टीम ने सुकई व मोईन खां को जमीन की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी है। नायब तहसीलदार हलधरमऊ राम प्रताप पांडेय, राजस्व निरीक्षक ईश्वर शरण तिवारी, लेखपाल ज्ञानप्रकाश मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, ब्रजेश कुमार, उपनिरीक्षक सरफराज खान, खुशबू श्रीवास्तव व एसआई सुधीर यादव टीम में शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें