गोंडा। लोक निर्माण विभाग के 13 कर्मचारियों का मंडल के दूसरे जनपदों में तबादला किया गया है। मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार दिवाकर ने बताया कि निर्माण खंड एक गोंडा में तैनात प्रशासनिक अधिकारी ममता श्रीवास्तव को निर्माण खंड बलरामपुर, निर्माण खंड एक बहराइच के प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश शुक्ल को प्रांतीय खंड गोंडा और प्रशासनिक अधिकारी प्रांतीय खंड बहराइच सतीश मिश्र को प्रांतीय खंड श्रावस्ती स्थानांतरित किया गया है।
प्रांतीय खंड गोंडा में तैनात प्रधान सहायक संजय तिवारी को निर्माण खंड बलरामपुर और निर्माण खंड दो गोंडा में तैनात प्रशासनिक अधिकारी रामदास को प्रांतीय खंड बलरामपुर भेजा गया है। निर्माण खंड बलरामपुर में तैनात प्रधान सहायक नसीम अहमद सिद्दीकी को प्रांतीय खंड बहराइच, प्रांतीय खंड श्रावस्ती में तैनात प्रधान सहायक बदलू राम को निर्माण खंड बलरामपुर और निर्माण खंड बलरामपुर में तैनात प्रधान सहायक हनुमान प्रसाद को प्रांतीय खंड बहराइच भेजा गया है।
निर्माण खंड बलरामपुर में तैनात प्रधान सहायक रामसरन यादव को प्रांतीय खंड गोंडा, प्रांतीय खंड गोंडा में तैनात प्रधान सहायक राधेश्याम यादव को प्रांतीय खंड बलरामपुर, निर्माण खंड एक बहराइच के वरिष्ठ सहायक सैयद मसूद आलम को निर्माण खंड बलरामपुर, प्रांतीय खंड बलरामपुर के प्रधान सहायक रवि प्रकाश श्रीवास्तव को प्रांतीय खंड गोंडा व निर्माण खंड बलरामपुर में तैनात प्रधान सहायक दबीर अहमद को निर्माण खंड एक बहराइच भेजा गया है। मुख्य अभियंता ने इन कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।