जयप्रभाग्राम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा की मेहनौन विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। सोमवार को उन्होंने इटियाथोक में भवनियापुर-लक्ष्मनपुर-हिन्दूनगर-रमवापुर नायक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 57.35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा। (संवाद)