फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 54 शिक्षक-कर्मी अनुपस्थित मिले, नोटिस जारी

Sun, 20 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान 54 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, प्रधानाध्यापक व अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। प्रेरणा पोर्टल के निरीक्षण मॉड्यूल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विभागीय आदेश के अनुसार 21 अगस्त से 17 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग अधिकारियों की ओर से किए गए निरीक्षण में ये कर्मचारी अपने विद्यालयों में उपस्थित नहीं मिले। सूची में जिले के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और प्रधानाध्यापक शामिल हैं।
बीएसए ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से स्पष्टीकरण दें। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में संबंधित दिवस का वेतन या मानदेय बाधित करने के साथ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। बीएसए ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी निर्देश दिया है कि संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति लॉक करने से पहले यह जांच कर लें कि निरीक्षण के समय कर्मचारी स्वीकृत अवकाश पर था या नहीं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें