पंचायत चुनाव में इस बार मतदाताओं की भारी बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 53 मतदान केंद्र के अलावा 272 बूथ बढ़ा दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से इस बार जिले में कुल 1,405 मतदान केंद्र व 3,735 मतदान स्थल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
जिले में पिछले 2010 के पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन ने 1,350 मतदान केंद्र के अलावा 3,463 मतदान स्थल बनाए थे। इस बार मतदाता पुनरीक्षण में दो लाख से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदान केंद्र कें अलावा मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ा दी है।
हालांकि जिले में प्रस्तावित मतदान केंद्र व मतदान स्थलों पर लोगों की आपत्तियां आ रही हैं। मतदान स्थलों व गांवों की दूरी को लेकर और मतदान स्थल बनाने को लेकर लोगों की मांग व आपत्तियां पंचास्थानि चुनाव कार्यालय में आ रही हैं।
ब्लॉक कुल ग्राम पंचायत मतदान केंद्र मतदान स्थल
झंझरी 75 99 298
पंडरी कृपाल 49 65 149
इटियाथोक 71 95 251
मुजेहना 57 70 231
रूपईडीह 89 95 278
मनकापुर 77 104 241
छपिया 81 90 216
बभनजोत 66 89 237
करनैलगंज 65 86 19घ6
हलधरमऊ 61 80 187
परसपुर क 68 126 306
कटरा बाजार 67 85 223
तरबगंज 54 77 225
वजीरगंज 62 76 227
नवाबगंज 61 78 217
बेलसर 51 90 253
कुल - 1,054 1,405 3,735
जिला प्रशासन की ओर से सदस्य क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद की जारी की गई आरक्षण सूची पर आपत्तियां उठाई जाने लगी हैं। मंगलवार को विकास भवन जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में मंगलवार तक कुल आठ लोगों ने अपनी आपत्तियां दाखिल की हैं।
पंचायत चुनाव में मुकाबले को तैयार लोगों ने अपने भाग्य विधाओं के नाम की मतदाता सूची की खोज तेज कर दी है। मतदाता सूची की मांग बढ़ गई है। विकास भवन के पंचास्थानि चुनाव कार्यालय में वोटर लिस्ट लेने के लिए भीड़ जुटने लगी है।
बताया जाता है कि वोटरों को साधने के लिए संभावित प्रत्याशी पहले यह जानने के प्रयास में हैं कि उनकी चौहद्दी कहां तक है और उनके क्षेत्र के मतदाता कौन-कौन हैं। ताकि वह समय से मतदाताओं कें घर जाकर उनको अपने पाले में लाने के लिए उनको समझा सकें।
इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि कार्यालय में वोटर लिस्ट का सशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसे जरूरत हो वह वोटर लिस्ट प्राप् कर सकता है।