फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अभियान में चिह्नित किए गए 523 संदिग्ध कुष्ठ रोगी

Tue, 17 Mar 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खरगूपुर में अ​भियान के तहत लोगों से संपर्क करते स्वास्थ्य कर्मी।- संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। नौ मार्च से शुरू हुए अभियान के तहत मंगलवार तक जिले में 523 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले हैं। अब इन संदिग्ध लोगों को संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर जांच कराई जाएगी। रोग की पुष्टि होने के बाद उनका इलाज शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए विभाग की ओर से घर-घर टीमें भेजी जा रही हैं। जिले के सभी 16 ब्लॉक व नगर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि त्वचा के रंग में परिवर्तन होना, सुन्नपन होना, त्वचा चमकीली होना और तैलीय होना, आंखों को बंद करने में दिक्कत और उसमें पानी आना,

भौंह के बाल गिरना, हाथों में घाव, दर्द रहित घाव होना, हथेली पर छाले ये कुष्ठ रोग के लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 3642 टीमें लगाई गई हैं। नौ से 17 मार्च तक कुल 523 संदिग्ध कुष्ठ रोगी चिह्नित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाएगी। वहां जांच कराई जाएगी। यदि रोग की पुष्टि होगी तो इलाज शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें