फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडल के 52 लाख बच्चे 10 को खाएंगे कृमिनाशक दवा

Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 10 अगस्त को एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 52.15 लाख बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। अभियान के लिए मंडल के 23,522 विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि अभियान के तहत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले के स्कूल जाने वाले तथा स्कूल से बाहर रहने वाले सभी बच्चों को दवा दी जाएगी। इसके लिए 10,864 आशा कार्यकर्ताओं, 9,779 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय प्रबंधक राहुल पटेल ने बताया कि मंडल के 13,751 विद्यालयों और 9,771 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण गंदगी, दूषित भोजन और पानी तथा खुले में शौच के कारण फैलता है। इससे बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खानी चाहिए, जबकि छोटे बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर गोली को कुचलकर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें