फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 करोड़ से 5

विज्ञापन
विज्ञापन
101 करोड़ से 58 किमी टू लेन सड़क का होगा निर्माण
विज्ञापन


गोंडा। दर्जीकुआं-मनकापुर, सादुल्लानगर-गौराचौकी बभनान मार्ग सहित मनकापुर तहसील क्षेत्र में तीन सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। 101 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इन तीन मार्गों की लंबाई करीब 58 किलोमीटर है।

इसमें डीएमबी मार्ग की निविदा भी हो गई है। इसका निर्माण नंबर के पहले सप्ताह से शुरू भी हो जाएगा। इससे बस्ती के डुमरियागंज से लेकर गोंडा मुख्यालय से जाने वाले लाखों लोगों का यातायात सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


गोंडा से दर्जीकुआं की दूरी करीब 11 किलोमीटर है। गोंडा-फैजाबाद मार्ग के दर्जीकुआं से मनकापुर होते हुए सादुल्लानगर-गौराचौकी-बभनान मार्ग क्षतिग्रस्त है।

पिछली सरकार में अर्धनिर्मित सड़क पर करीब 23 किलोमीटर मार्ग को छोड़ दिया गया था। इससे मनकापुर से सादुल्लानगर होते हुए गौराचौकी व बभनान जाने वाले यात्रियों को बहुत ही असुविधा होती रही।

मछली गांव से बभनान मार्ग पर 23 किलोमीटर मार्ग के टू लेन में बनाने के लिए शासन ने 22 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। बीते सोमवार को इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली गई। 25 अक्टूबर तक इस मार्ग के निर्माण के लिए एजेंसी का निर्धारण भी हो जाएगा और नवंबर माह में इसका निर्माण शुरू हो सकता है।

दूसरा बस्ती के डुमरियागंज से चंद्रदीप घाट-सिकंदरपुर होते हुए गौराचौकी से अयोध्या तक करीब 27 किलोमीटर मार्ग के निर्माण को भी वित्तीय स्वीकृिति मिल चुकी है। शासन ने इसके लिए 63 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृति किया है।

यह मार्ग टू लेन बनेगा और माना जा रहा है कि छह माह में इस सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा। तीसरी सड़क छपिया मंदिर से अयोध्या मार्ग तक करीब साढ़े आठ किलोमीटर सड़क निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। इसके लिए 16.51 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मई में जब मुख्यमंत्री कटहर बुटहनी गांव में आए थे तब इन सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद करीब 15 दिन पहले आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क निर्माण की स्वीकृति करने का आश्वासन दिया था। अब इन सड़ ों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। छह माह में सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन

-प्रभात वर्मा, विधायक गौरा

दर्जीकुआं-मनकापुर-बभनान मार्ग के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। 25 अक्टूबर को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद कार्य आवंटन कर संबंधित एजेंसी को कार्य कराने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
-मोहम्मद सुल्तान अहमद, अधीक्षण अभियंता गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें