फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार की देर रात दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गोंडा-बहराइच मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। जिसमें युवक की मौत हो गई। तो बखरौली गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं शिवदयालगंज के पास एक बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।

थाना खरगूपुर क्षेत्र के पुरैनिया गांव का रहने वाला हरिशंकर (35) शनिवार की दोपहर बाइक से अपने घर से मुख्यालय गया था। वहां से देर रात वापस लौटते समय कस्बा आर्यनगर के समीप गोंडा-बहराइच मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई।
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी रुपईडीह पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हरिशंकर की मौत हो गई।

दूसरी घटना में थाना खोड़ारे क्षेत्र के चटकनवा गांव का रहने वाला राधेश्याम मौर्या (23) शनिवार की देर शाम बाइक लेकर अपने घर से छपिया बाजार के लिए निकला था। वह बखरौली गांव के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीसरी घटना में थाना नवाबगंज क्षेत्र के कटरा भोगचंद गांव के रहने वाले संजय गुप्ता का बेटा विवेक गुप्ता (11) शनिवार की देर शाम किसी काम से टिकरी मोड़ तिराहा पर गया था। वहां से रात में वापस लौटते समय सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा कटरा शिवदयालगंज के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल डाला।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में संजय गुप्ता ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि रिपोट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कभी नहीं भुला पाएंगे बेटे की मौते
गोंडा। थाना नवाबगंज क्षेत्र के कटरा भोगचंद के रहने वाले संजय गुप्ता के बेटे विवेक गुप्ता की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 11 साल के बेटे की मौत ने संजय और उनकी पत्नी पिंकी का सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन


संजय के दो बेटों में विवेक बड़ता था, जबकि उससे छोटा जय गुप्ता अभी चार साल का है। संजय और पिंकी ने अपने बेटे के बड़े होने पर कई सपने संजोए थे। मगर विवेक की मौत के साथ ही वे सपने भी टूट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें