फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सब ने मन में ठाना है, चीन को अबकी सबक सिखाना है..

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरेा
खरगूपुर/वजीरगंज/गोंडा। जिले भर में जगह-जगह हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चीन के विरोध में रैली निकाली। इस दौरान चीन निर्मित सामानों को जलाया और चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के एतिहासिक प्रेम पकडिय़ा मैदान में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री राकेश वर्मा गुड्डू की अगुवाई में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीन मुर्दाबाद लिखे पोस्टर तथा चीन निर्मित सामान को लेकर नगर भर में जागरूकता रैली निकाली। हम सब ने मन में ठाना है, चाइना को अबकी सबक सिखाना है के नारे लगाते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर फूंका तथा चीन निर्मित सामानों को जलाया। वजीरगंज में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चीन निर्मित वस्तुओं के विरोध में विभाग संगठन मंत्री गोविंद शाह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से हनुमान गढी मंदिर से झिलाही मोड़ तक जागरूकता रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने दूकानदारों से चीन की बनी वस्तुओ की भिक्षा मांगी और उन्हें चीन के पुतले के साथ दहन किया। खरगूपुर में बजरंग दल के बैनर तले हिन्दू धाम बजरंग दल कार्यालय खरगूपुर पर सैकड़ों हिन्दू कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मेन्द्र कुमार मिश्र की अगुवाई में हिन्दू धाम से पद यात्रा करते व चीन उत्पादित सामानों का बहिष्कार कर जागरूकता रैली निकाली। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चीन के विरोध में नारेबाजी करते हुए चीन से बने सामानों की होली जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें