फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में आगे बढना है तो मन लगाकर करें पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगे बढ़ना है तो मन लगाकर करें पढ़ाई
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने व बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूल में कराने को लेकर शुक्रवार को झंझरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के नौनिहालों ने स्कूल चलो रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक स्कूल चलो रैली का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को झंझरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में इस जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर से निकाली गई इस जागरुकता रैली को गंगापुर के प्रधान सुधीर शुक्ला व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम दत्त तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने आसपास के गोसाईगंाव, तिवारीपुरवा व गंगापुर का भ्रमण किया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां व पोस्टर ले रखे थे और माइक के जरिए नारे लगाकर अभिभावकों व बच्चों को पढ़ाई के लिए जागरुक कर रहे थे। बच्चों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इरफान मुईन ने अभिभावकों को बताया कि सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील के अलावा निशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनीफार्म, स्कूल बैग व जूता मोजा दिए जाने की जानकरी दी और अपने बच्चे का नामांकन स्कूल में कराने की अपील की। ग्राम प्रधान ने भी लोगों को अपने बच्चे का नाम सरकारी स्कूल में लिखाने के लिए प्रेरित किया। रैली में विद्यालय की शिक्षिका वंदना शुक्ला, रुमाना खातून, रूपा रानी कर,राकेश मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें