सिंगहा चंदा में नामांकन मेले की धूम
विधायक व बीएसए ने बांटद्ध स्कूल ड्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिंगहा चंदा में नामांकन मेला व ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तरबगंज क्षेत्र के भाजपा विधायक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को स्कूल यूनीफार्म का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने बीएसए के साथ विद्यालय में मिड डे मील भी खाया।
सिंगहा चंदा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित नामांकन मेले व ड्रेस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ तरबगंज क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम नरायण पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पंण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने मेले में मौजूद बच्चों, शिक्षकों व अभिाभावकों को संबोेधित करते हुए कहा कि सरकार गरीबों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। आने वाले समय में इसके बेहतर नतीजे सामने आएंगे। उन्होने शिक्षकों से मन लगाकर बच्चों को पढ़ाने व स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की। विधायक ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में विधायक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने स्कूल के बच्चों को दो-दो सेट यूनीफार्म का वितरण किया। कार्यक्रम के बाद बीएसए व विधायक ने स्कूल में बने मिडडे मील को भी चखा और उसकी सराहना की। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय तिवारी ने जिले में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर रोक लगाये जाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामधन वर्मा, एनपीआरसी अली रजा, रुकूल के प्रधानाध्यापक सर्वदेव शुक्ल, रमापति यादव, कौशल किशोर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश जैसवाल, रंजना यादव, नीलम शुक्ला, रेखा पाठक, बिंदू तिवारी,संगीता पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।