फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकापुर क्षेत्र पंचायत में होंगे 15 करोड़ के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
15 करोड़ रुपये से चमकेगा मनकापुर
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सीमित की बैठक में विकास योजनाओं को दी गई मंजूरी
मनकापुर (गोंडा)। क्षेत्र पंचायत सीमित मनकापुर की खुली बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 15 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई।
मनरेगा योजना का श्रम बजट सात करोड़ पैतीस लाख रखा गया। इसमें क्षेत्र पंचायत का बजट 2 करोड़ 20 लाख तो ग्राम पंचायतों का बजट 5 करोड़ 15 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। वित्त आयोग से क्षेत्र पंचायत में 58 लाख तो ग्राम पंचायतों में तकरीबन सात करोड़ रुपए से काम कराए जाएंगे। 15 करोड़ रुपए से क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत मनकापुर में विकास कार्य कराये जाने है। बैठक में 800 प्रधानमंत्री आवास के अलावा सभी ग्राम पंचायतों में रहने वाले हरेक परिवार के घर शौचालय बनवाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनकापुर, ब्लॉक प्रमुख प्रसाशक डॉ. अमरेश कुमार मौर्या व संचालन अमित कुमार राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुली बैठक में बीडीओ संतोष नरायन गुप्ताए, डीओ पंचायत भरत पान्डेय, पतिराम मिश्रा, क्षेत्रीय विद्यायक/मंत्री व क्षेत्रीय सांसद नही आये। गौरा विद्यायक प्रतिनिधि अंबुज पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपुल सिंह, वीडीसी सदस्य अभिनव मिश्रा, केके सिंह, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें