फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वनटांगिया गांव रामगढ़ में जले 5100 दीपक, 300 घरों में बांटी मिठाई

Mon, 28 Oct 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के वनटांगिया गांव रामगढ़ में मनाया गया दीपोत्सव। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाम पांच बजे से जिला प्रशासन व टीम ने किया आयोजन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर भी भव्य रंगोली व अल्पना सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। दीपावली के पावन पर्व पर जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों और मंदिरों को रंगोली और अल्पना से सजाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा टिकरी रेंज वनटांगिया रामगढ़ में जिला प्रशासन दीपोत्सव का शुभारंभ भव्य तरीके से किया। दिये गांव रौशन हुए तो वनटांगिया परिवारों के चेहरे खिल उठे। गांव में 5100 दीपक जलाए गए व 300 घरों में मिठाई बांटी गई।
गांव में रविवार की शाम को जिलाधिकारी नेहा शर्मा, सीजेएम अपेक्षा सिंह, सीडीओ अंकिता जैन ने गांव में पहुंचकर वनटांगिया परिवारों से भेंट की। इस दौरान डीएम ने कहा कि वनटांगियां परिवारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। उन्होंने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पहल को सराहा। डीएम ने कहा कि इन गांवों के परिवारों को तरक्की की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शुरू की गई पहल आगे भी जारी रहेगी। अध्यक्ष गोपाल मित्तल ने पदाधिकारियों के परिवार के साथ गांव में पहुंचकर महोत्सव में रंग भरा। गांव में वनटांगिया परिवारों को मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की धरोहरों को सजाने की कवायद तेज: डीएम ने परियोजना अधिकारी, डूडा को भी आदेश दिया कि वे इस पूरे आयोजन में सहयोग करें और समय पर सामग्री और संसाधन उपलब्ध कराएं। सभी उप जिलाधिकारियों को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है, ताकि इस पहल का उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त हो सके और जिले के सभी चयनित स्थल सजावट की भव्यता से चमक उठें। जिले के सार्वजनिक स्थल सजावट के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन और समाज में सौहार्द का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से सजाए जाएंगे, जो जिले के लिए एक गौरव का क्षण होगा। गांधी पार्क, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (मुख्य गेट), नगर पालिका परिषद कार्यालय, नगरपालिका कन्या कॉलेज, पायनियर पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा विद्यालय, काली मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय, धानेपुर, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, सम्मय माता मंदिर कटरा, झालीधाम मंदिर खरगूपुर, राम जानकी मंदिर, तरबगंज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, शिवाला भदिर मनकापुर, टैगोर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भानुप्रताप पार्क को सजाने का निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें